Menu Close

कल्याण : केन्द्रीय परिनिरीक्षण मण्डल के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलनद्वारा हिन्दू संगठन संगठित

मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

 • कल्याण-मुंबई में केन्द्रीय परिनिरीक्षण मण्डल के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलनद्वारा हिन्दूनिष्ठ संगठन एकत्रित !

 • हिन्दुओंकी भावनाओंकी ओर ध्यान देनेवाली तथा संस्कृति की रक्षा करनेवाली समिति निर्माण/स्थापित करें !
 – हिन्दुओंद्वारा एकमत से मांग

आंदोलन में सहभागी धर्माभिमानी

कल्याण-मुंबई : श्री योग वेदांत समिति के श्री. विलास वडतकर ने यहांके राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन के समय यह प्रतिपादित किया कि केन्द्रीय चित्रपट परिनिरीक्षण मण्डलपर अहिन्दुओंका प्रभाव अधिक मात्रा में है । अतः भारत को पुनः पराधीन करना है, तो राष्ट्र एवं धर्मविरोधी चित्रपटोंके माध्यम से युवा पीढी को दुर्बल बनाना चाहिए, वर्तमान में ऐसा महाषडयंत्र रचा जा रहा है, इस पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु हिन्दुओंको संगठित होना चाहिए । साथ ही उस समय यह मांग भी की गई कि वर्तमान की पूरी समिति निरस्त कर हिन्दुओंकी भावनाओंकी ओर ध्यान देनेवाली तथा संस्कृति की रक्षा करनेवाली नई समिति स्थापित करनी चाहिए ।

 १. भाजपा के कल्याण शहर उपाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र डहाके ने बताया कि यदि धर्मविरोधी चित्रपटोंपर प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया, तो पूरे देश में तीव्र आन्दोलन किया जाएगा !

 २. लश्कर-ए-शिवबा के संस्थापक-अध्यक्ष श्री. नीलेश काळे ने यह चेतावनी दी कि हिन्दू शान्त एवं डरपोक हैं, ऐसी नासमझी ना करें, हम हिन्दूविरोधी चित्रपट प्रदर्शित करने नहीं देंगे !

 ३. उस समय हिन्दू राष्ट्र सेना के श्री. आदित्य देशमुख ने यह आवाहन किया कि निर्माता अन्य धर्मियोंके सन्दर्भ में इस प्रकार के चित्रपट प्रदर्शित करें, हम उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे ।

 ४. पतंजली योग समिति की ठाणे जनपद महिला अध्यक्षा श्रीमती मीना रावत ने इस आन्दोलन को सम्बोधित करते हुए ये विचार व्यक्त किए कि चित्रपटोंके माध्यम से अधिक मात्रा में महिलाओंका ही अनादर होता है, इसलिए अब महिलाओंको ही आगे आकर इसका विरोध करना चाहिए ।

क्षणिकाएं

  १. पुलिस ने पूरे आन्दोलन का चित्रीकरण किया ।

 २. पथ से जानेवाले लोगोंको आन्दोलन में सम्मिलित होनेका आवाहन करने के पश्चात अधिकांश लोग सम्मिलित हुए ।

३. आन्दोलन के अन्त में सभी ने हर हर महादेव की गूंज में केन्द्रीय चित्रपट मण्डल की पुनर्रचना करने की मांग करनेवाला प्रस्ताव सम्मत किया ।

नालासोपारा में भी राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन

नालासोपारा-मुंबई : ३० नवम्बर को यहां सम्पन्न हुए आन्दोलन में ह.भ.प. संजय महाराज जाधव ने वक्तव्य दिया । अपने वक्तव्य में उन्होंने यह चेतावनी दी है कि पूरे महाराष्ट्र के विठ्ठल भक्तोंकी भावनाओंका अनादर हुआ है ।  सर्व वारकरी पथ पर उतरे हैं । शीघ्रातिशीघ्र इस केन्द्रीय चित्रपट परिनिरीक्षण मण्डल को निरस्त करें, अन्यथा परिणामोंका सामना करें ।

कल्याण के अनुसार यहां भी हिन्दुओंकी भावनाओंकी ओर ध्यान देनेवाली तथा संस्कृति की रक्षा करनेवाली नई समिति स्थापित करने की मांग करने हेतु आन्दोलन किया गया । उस में हिन्दू गोवंश रक्षा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, शिवसेना, राष्ट्रीय स्वावलंबी संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति तथा सनातन संस्था सम्मिलित हुई थी ।

इस आन्दोलन के लिए ६० धर्माभिमानी उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *