
भाजपा के विधायक राजा सिंह ने तमिलनाडु के मुख्मंत्री चंद्रशेखर रॉव से आग्रह किया है कि, सानिया मिर्जा को तेलंगाना ब्रांड एंबेसडर के पद से हटाया जाए। राजा सिंह का कहना है कि सानिया मिर्जा पाकिस्तान की बहू हैं। ऐसे में उन्हें ब्रांड एंबेसडर नहीं होना चाहिए। बता दें कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए इस खतरनाक आतंकी हमले के बाद राजा सिंह ने यह बयान दिया है।
राजा सिंह तेलंगाना विधासभा में अकेले भाजपा विधायक हैं। भाजपा विधायक ने भारतीयों और सरकार की पाकिस्तान के साथ सारे संबंध समाप्त करने पर जोर दिया है। उन्होंने ईटीवी भारत को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘सानिया मिर्जा भारतीय हैं, लेकिन उनकी शादी पाकिस्तान में हुई है। ऐसे में उन्हें ब्रांड एंबेसडर की पोस्ट से हटा देना चाहिए। उनकी जगह सानिया नेहवाल और पीवी सिंधु को ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए।’
बता दें कि भारतीय टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा को २०१४ में तेलंगाना की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। भाजपा शुरुआत से ही सानिया को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का विरोध कर रही थी। जब मुख्यमंत्री ने टेनिस स्टार को तेलंगाना की ब्रांड एंबेसडर बनाया था, तब भाजपा के तेलंगाना स्टेट प्रेसिडेंड के लक्ष्मण ने इसका विरोध किया था।
स्त्रोत : लाइव हिन्दुस्तान








