Menu Close

J&K: दूसरे चरण में, चुनाव बहिष्कार करने वालों का निशान बने सुरक्षाबल, हुआ पथराव

नई दिल्ली : दूसरे चरण के मतदान के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुदवानी गांव में ग्रामीणों और युवाओँ ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए। कुलगाम विधानसभा में आने वाले इस गांव में सुरक्षा बलों को अपने पथराव का निशाना बनाए हुए ज्यादातर युवक काले कपड़े पहने हुए और अपने चेहरों को ढ़के हुए थे। मतदान का बहिष्कार कर रहे लोगों ने सिर्फ कुलगाम के कुंदबानी गांव में है नहीं बल्कि कुपवाडा़, कुलगाम में भी कई जगह पत्थरबाजी की है।

पत्थरबाजी कर रहे युवाओं के साथ कुछ स्थानीय लड़के भी सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाते नजर आए। ये सभी लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे थे। पत्थरबाज युवा कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान रोके जाने चुनाव बहिष्कार को लेकर नारेबाजी करते भी नजर आए।

स्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *