Menu Close

उत्तर प्रदेश : बीजेपी नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी करेंगे मदरसे का उद्घाटन ?

कानपुर(उत्तर प्रदेश) : वरिष्ठ बीजेपी नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी जल्द ही अपने संसदीय क्षेत्र कानपुर में एक मदरसे का उद्घाटन करेंगे। यह न्‍योता दिलचस्‍प इस लिहाज से है कि जोशी राम जन्‍मभूमि आंदोलन से जुड़े थे और मुस्लिम समुदाय से जुड़ने की पहल उन्‍होंने नहीं की है। इसके बजाय मदरसे का संचालन करने वाले सुन्नी समुदाय की ओर से यह अप्रत्‍याशित न्‍योता जोशी को भेजा गया है। इस दौरान वह छात्रों को संबोधित भी करेंगे।

स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक समुदाय की ओर से पहली बार ऐसा कोई न्योता आया है। उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में शि‍या समुदाय ने तो भाजपा का साथ दिया था। मगर, लेकिन सुन्नी समुदाय की ओर से रिश्तों की दूरी पाटने का यह पहला मामला है। अल-जमात-उल-नूरिया मदरसा कानपुर के नूरी रोड पर स्थि‍त है। यहां 60 फीसद आबादी मुस्लि‍म है और हाल ही मदरसे को अपग्रेड कर 10वीं तक की शिक्षा के योग्‍य बनाया गया है। मदरसे को 10 सदस्‍यीय कमेटी चलाती है।

इस संबंध में मदरसा प्रशासन का कहना है कि वरिष्ठ भाजपा नेता को एक मौका दिया गया है ताकि वह मुसलमानों तक अपनी बात पहुंचाएं। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में बात करें। न्योता मिलने के बाद बीजेपी के कानपुर महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के साथ ही रघुनंदन भदुरिया और मेयर जगतवीर सिंह द्रोण ने मदरसे का दौरा किया है और वहां हुए कामकाज की जांच की।

स्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *