Menu Close

दूसरे धर्म में की शादी तो जिहादीयोंने लडकी को पति के साथ सड़क पर सरेआम काट डाला, फैला तनाव

मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

फोटो: मृतक के शव के साथ रोती मां

हापुड़ – उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादीशुदा जोड़े को लड़की के घरवालों ने सरेआम हत्या कर दी। युवक की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने के लिए जब लड़की सामने आई तो आरोपियों ने उसे भी मार डाला। मामले में पुलिस ने लड़की की मां और भाई को गिरफ्तार किया है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव फैल गया है और अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई।

मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुचेसर चौपला का है। एक हिंदी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, कुचेसर चौपला के स्याना रोड पर सत्यवान उर्फ अन्नी और इंसाफ अली पड़ोस में रहते हैं। बीते कई सालों से सत्यवान के बीस वर्षीय बेटे सोनू का इंसाफ अली की बेटी दानिश्ता (19) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने-अपने घरवालों को शादी के लिए कहा, लेकिन वे राजी नहीं हुए। इसके चलते दोनों ने दो महीने पहले गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली। ऐसा करने के बाद दोनों अपने-अपने परिवार के साथ रह रहे थे। इस बीच लड़की के घरवालों को कोर्ट मैरिज की जानकारी हो गई, जिस पर उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। इसे लेकर शुक्रवार को गांव में बैठी एक पंचायत में प्रेमी युगल को अलग-अलग रहने का फरमान जारी कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब दस बजे सोनू किसी काम से घर से निकला था। लड़की का भाई तालिब, आसिफ, तसलीम व मां नूरजहां और कुछ अन्य लोगों ने सोनू को घेर लिया। पहले उसे बुरी तरह पीटा और बाद में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दानिश्ता भी मौके पर पहुंची, लेकिन घरवालों ने उसकी भी हत्या कर दी। बाद में तालिब और नूरजहां ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जबकि बाकी 4 आरोपी फरार हैं।

स्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *