Menu Close

यूपी में हिंदुओं पर बढ़ रहा अत्याचार

मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

जौनपुर – उत्तर प्रदेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। लव जेहाद करने वालों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राम का नाम लेने वालों पर अत्याचार सपा सरकार कर रही है।

उक्त बातें शुक्रवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रदेश में गोहत्या बड़े पैमाने पर हो रही है। इसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अभी इस जिले में भी एक ट्रक में मांस पकड़ा गया था। मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अयोध्या में हिंदुओं पर नरसंहार अभी हिंदू समाज भूला नहीं है। विश्व हिंदू परिषद का गठन ही हिंदू समाज की रक्षा के लिए हुआ है। अभी हाल में स्थापना दिवस पर पूरे देश में लगभग 60 हजार लोगों ने रक्तदान किया था।

प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में 500 विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में यहां भी 28 दिसम्बर को यह सम्मेलन टीडी कालेज के मैदान में होगा। इसमें परिषद के राष्ट्रीय नेताओं अशोक सिंघल, प्रकाश शर्मा, योगी आदित्यनाथ सहित अनेक साधू संतों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसके पूर्व विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज के यहां पहुंचने पर जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर चौहान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। उक्त अवसर पर विभाग अध्यक्ष सभाजीत सिंह, विभाग संगठन मंत्री महेश, शीतला प्रसाद मिश्रा, अजय प्रधान, विनय मौर्या, डा.विक्रम, राधेश्याम सिंह, मुरली बिंद, तीर्थराज सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *