Menu Close

ऑस्ट्रिया – मस्जिदों, फ्लैटों पर छापे, १३ धर्मांध गिरफ्तार

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

ऑस्ट्रिया : ऑस्ट्रिया में पुलिस ने छापे मारकर 13 लोगों को एक चरमपंथी संगठन मे शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया है।
Austriya_b
ऑस्ट्रिया के मीडिया मे छपी रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 500 पुलिस अधिकारियों ने एक व्यापक अभियान शुरु किया था। अभियान के तहत विएना, लिंज और ग्राज इलाकों में मस्जिदों, फ्लैटों और प्रार्थना घरों में छापे मारे गए।

ऑस्ट्रिया के सरकारी अभियोजन पक्ष के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को मारे गए छापों में 16 लोगों से पूछताछ की गई है। जिन 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन पर शक है कि वो एक चरमपंथी संगठन के सदस्य हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में बोस्निया के एक उपदेशक भी हैं जो कि इस मामले में मुख्य संदिग्ध हैं। रिपोर्टों के अनुसार इन छापों में प्रचार सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, नकदी और और अन्य सामान भी मिला है।

पिछले कुछ महीनों में ऑस्ट्रिया के अधिकारियों का आरोप है कि कम से कम 150 लोग इराक और सीरिया गए हैं जहां वो चरमपंथी संगठनों में शामिल होकर लड़ाई कर रहे हैं।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *