Menu Close

मोदी दे रहे थे भाषण, सौ किमी दूर पाक बरसा रहा था गोलियां

जम्मू/उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के उधमपुर में भाषण दे रहे थे और वहां से करीब 100 किमी दूर जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स गोलियां बरसा रहे थे। हालांकि हमारी सेना ने संयम बरता और जवाबी फायरिंग नहीं की। इससे पहले अरनिया सीमा पर आतंकियों ने सेना के दो बंकरों पर हमला किया था। मुठभेड़ में पांच आम नागरिकों सहित 12 लोग मारे गए।

डोडा में हथियारो का जखीरा बरामद

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले की भद्रवाह तहसील में मरमात इलाके से सुरक्षा बलो ने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड करके हथियारों का जखीरा बरामद किया। सेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि राष्ट्रीय रायफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद मरमात के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बडी मात्रा में हथियार एवं गोले बारूद बरामद किये गये। ठिकाने से एक ए के 47, एक पिस्तौल, दो राइफल, 12 बोर की तीन बंदूक, एक रायफल, एक देसी पिस्तौल़ चार मैगजीन, दो, रेडियो सेट, चार हथगोले और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी।

स्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *