Menu Close

गोलियोंकी गूँजमें राजनाथजी की दिली आवाज – हाथ नहीं पाकिस्तानसे दिल मिलें !

J&K: हमारे गृहमंत्री बोले – पाकिस्तान से हाथ नहीं, दिल मिलाना चाहते हैं  !

उड़ी (काश्मीर) : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खराब मौसम के चलते फोन पर संबोधित की गई एक जनसभा में पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। गृहमंत्री ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते चाहता है। राजनाथ बोले कि हमारी दिली तम्मना है कि सिर्फ सिर्फ हाथ मिलाने से काम नहीं चलेगा दिल मिलना चाहिए। हालांकि उन्होने यह भी कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान ने अभी वैसी दोस्ती नहीं निभाई है।

कश्मीर को संगीनों के साए से बाहर निकालना है

केंद्रीय गृहमंत्री ने फोन से संबोधित की गई अपनी सभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से  दहशतगर्दी का माहौल बना हुआ है। जिससे सिर्फ एक जनरेशन ही नहीं बल्कि सैकड़ों परिवार तबाह हो गए। उन्होने कहा कि जिस दिन राज्य में बीजेपी  की सरकार बना देंगे उसी दिन जम्मू कश्मीर को संगीनों के साये से बाहर निकाल लेंगे। गृहमंत्री ने कहा में  जन्नत सी इस धरती को किसी भी सूरत में जहुन्नम नहीं बननें देंगे।

नेशनल कांफ्रेस और पीडीपी पर बोला हमला

अपने चुनावी भाषण में गृहमंत्री ने नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी को घेरते हुए कहा कि यह पार्टियां लोगों से वोट लेकर सरकार तो बना लेती हैं लेकिन, लोगों की समस्याओं का उनके पास कोई समाधान नही होता। ऐसे में जज्बाती मुद्दे उछाल कर इनका काम समस्याओं से लोगों का ध्यान बंटाया जाता है। राजनाथ ने कहा कि चुनाव जज्बाती मुद्दों से नहीं बल्कि विकास,रोजगार और पब्लिक वेलफयर के मुद्दों पर लड़े और जीते जाने चाहिए। गृहमंत्री ने उमर सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर  घेरते हुए कहा कि यहां केंद्र का पैसा सीधे पंचायतों तक क्यों नहीं पहुंचता। देश की तमाम पंचायतों को संविधान के 73 वें संशोधन के तहत अनुदान मिल रहा है लेकिन जम्मू-कश्मीर में पंचायतों को सीधे पैसा नहीं मिलता है बल्कि राज्य सरकार देती है जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। लेकिन,  भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर ध्यान बंटाने के लिए लोगों को  दहशत से डराने का प्रयास किया जाता है।  इज्जत के साथ लोगों को जीने नहीं दिया जाता ऐसी सरकार को यहां बने रहने का कोई हक नहीं है।

गृहमंत्री ने लगाई वादों की झड़ी

राज्य सरकार ने गांवों को सड़कों से जोड़ने की बात की लेकिन कुछ काम नहीं हुआ। गांवों में सड़कें नहीं हैं। शिक्षा केवल 69 प्रतिशत है, रोजगार नहीं मिलता इस पर सरकारें कोई विचार नहीं करती। उन्होने वादा किया कि आपके समर्थन से राज्य में बीजेपी सरकार बनी तो  श्रीनगर से उड़ी तक फोर लेन बनाने का पिछली सरकार का वादा हम पूरा करेंगे। उड़ी में 4 बिजली प्रोजेक्ट हैं और सिर्फ 50 प्रतिशत बिजली मिलती है। जबकि भाजपा शासित सरकारों  में 24 घंटे बिजली मिलती है यहां भी ऐसा ही होगा आपको 24 घंटे बिजली मिलेगी। गृहमंत्री ने दिहाडी मजदूरों को नियमित करने, स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने और सेना में भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने का वादा भी किया।

स्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *