Menu Close

खलीफा अल बगदादी मोसुल में, इस्लामिक स्टेट ने काटी शहर की फोन लाइन

नीनेवेह (इराक) :  मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खुद को इस्लामिक स्टेट खलीफा कहने वाला अबु बक्र अल बगदादी इस समय इराक के अल मोसुल शहर के भीतर है।

इराकी न्यूज डॉटकॉम के अनुसार गुरुवार सुबह से इस्लामिक स्टेट ने अल मोसुल शहर के फोन कनेक्शन काट दिए हैं। शहर के लोगों में इस बात से असंतोष है कि वे अपने मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। उन्होंने इस मामले में सुरक्षा की मांग की है।

न्यूज पोर्टल के सूत्र ने पुष्टि की है कि टेलीफोन लाइनें इस्लामिक स्टेट ने ही काटी है। कुछ सूचनाओं के अनुसार बगदादी शहर में ही है। गौरतलब है कि आईएसआईएस नाम के आतंकी संगठन ने इराक और सीरिया के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। अबु बक्र अल-बगदादी ने इस पूरे हिस्से को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दिया है और खुद को खलीफा घोषित कर दिया है।

मिनी बस में विस्फोट, सात लोगो की मौत
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के सद्र शहर की नजदीक मिनी बस में विस्फोट में सात लोग मारे गए। 15 अन्य घायल हो गए। बस के साथ ही आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा सद्र शहर के करीब भीड़भाड़ वाले बाजार इलाके में हुआ। बगदाद शिया बहुल आबादी वाला जिला है। यहां अक्सर इस्लामिक स्टेट के सुन्नी आतंकवादी बम और आत्मघाती हमले करते रहते है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *