Menu Close

नासिक कुम्भमेला सफल करने के लिए मैं पूरी तरह से प्रयास करूंगा ! – संसद सदस्य हेमंत गोडसे, नासिक

समितिके कार्यकर्ताओं के साथ विचारविमर्श करते हुए संसद सदस्य गोडसे

नाशिक (महाराष्ट्र) : नाशिक के शिवसेना संसद सदस्य श्री. हेमंत गोडसे ने यह आश्वासन दिया कि, कुम्भमेला हिन्दुओंका त्योहार है, अतः उसे सफल करने के लिए मैं पूरी तरह से प्रयास करूंगा, साथ ही इस विषयपर शीत अधिवेशन में प्राधान्यक्रम से विचारविमर्श करेंगे ।

साथ ही यह भी बताया कि हाल ही में हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंने नाशिक जाकर उनसे भेंट की । उस समय कार्यकर्ताओंने अपूर्ण निधि तथा विकासकार्य के सन्दर्भ में चिन्ता व्यक्त की । कुम्भमेले की निधि के सन्दर्भ में इससे पूर्व भी आवेदनपत्रद्वारा केन्द्रीय वित्तमन्त्री श्री. अरुण जेटली से मांग की गई है । उस समय समिति के श्री. शैलेश पोटे, श्रीमती वैशाली कुलकर्णी, श्रीमती मीनाक्षी कोल्हे, श्रीमती अनघा पित्रे उपस्थित थीं ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *