Menu Close

इन्दौर (मध्यप्रदेश) – गोवंशहत्या बन्दी कानूनके लिए राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन

andolan

इंदौर (मध्य प्रदेश) – केन्द्र शासन गोवंशहत्या प्रतिबन्धक कानून इस वर्ष त्वरित पारित करे तथा सर्व वैध एवं अवैध पशुवधगृह त्वरित बन्द करें, इस मांगके लिए यहांके हिन्दुनिष्ठ संगठनोंद्वारा २२ नवम्बरको यहांके रीगल चौकमें राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलनका आयोजन किया गया । इस आन्दोलनमें हिन्दू जनजागृति समिति, हिन्दू एकता मंच, धर्मजागरण मंच, हिन्दू महासभा, गौ रक्षा दल, आर्य समाज तथा सनातन संस्था इन संगठनोंके ४० से अधिक धर्माभिमानी सम्मिलित हुए थे । उस समय स्थानीय आयुक्त संजय दूबेको मांगका निवेदन प्रस्तुत किया गया ।

क्षणिकाएं

१. इस आन्दोलनके लिए रामद्वारा गौडाकुण्डके महन्त अमृतरामजी महाराजकी विशेष उपस्थिति थी ।

२. रेड ९ टी.वी. न्यूज, वल्र्ड टी.वी. तथा बी. टी.वी ये समाचारप्रणाल, साथ ही दैनिक भास्कर, इंदौर समाचार, खबर हलचल तथा जनमतका न्याय इन समाचारपत्रोंके प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

३. वाइ.ए.एस्.वी. एडवर्टाइजर मीडिया प्रा.लि. तथा ऑनलाईन तलाश डॉट कॉमके संचालक अर्जुन सिंह चौहानने प्रसारमाध्यमोंसे सम्पर्क कर उन्हें निमन्त्रित किया ।

साथ ही प्रसिद्धिपत्रक भी उपलब्ध किया । उन्होंने आन्दोलन स्थलपर अन्य सहयोग भी किया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *