Menu Close

महाराष्ट्र : मदिरा का विज्ञापन करनेवाले महाविद्यालय के कार्यक्रम को हिन्दू एकता आन्दोलनने उधेड दिया

मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

अनैतिकताको प्रोत्साहन देनेवाला कार्यक्रम रोकनेवाले हिन्दुनिष्ठोंका अभिनन्दन !

Hindu-sanghatanकोल्हापुर (महाराष्ट्र) : सीलबंद पीनेके पानीके नामपर विदेशी मदिरा का विज्ञापन करनेवाले एक मनोरंजन के कार्यक्रम के लिए यहां के शासकीय राजाराम महाविद्यालय का सभागृह किराएपर दिया गया था । इससे संतप्त हिन्दू एकता आन्दोलन के कार्यकर्ताओंने २२ नवम्बर को प्राचार्य को फटकारा एवं पुलिस थानेमें प्राचार्य, संयोजक एवं मदिरा आस्थापन के विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा बताए बिना अवैध रूप से विज्ञापन करने के कारण प्राचार्य ने संयोजक एवं मदिरा आस्थापनके विरुद्ध इस विषय में परिवाद प्रविष्ट किया । इस सन्दर्भ में पुलिसने जांच के अन्त में कार्यवाही करनेका आश्वासन दिया । (हिन्दुओ, पुलिसद्वारा दिए आश्वासन की पूर्ति होनेतक उनका पृष्ठपोषण करें ! – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात)

 १. हिन्दू एकता आन्दोलन के कार्यकर्ता श्री. उदय लाड ने परिवाद में कहा है कि प्राचार्यको कथित महाविद्यालय का सभागृह मनोरंजन के कार्यक्रम के लिए किराएपर देते समय इस विषय में विस्तृत रुप से जांच करनी चाहिए थी । मदिरा के आस्थापन के विज्ञापन के सन्दर्भ में बडे बडे वस्रफलक भी महाविद्यालय के अहाते एवं नगर में लगाए गए थे । शैक्षणिक संकुल में यह कार्यक्रम करना गलत है ।

 २. प्राचार्य वसंत हेळवी ने पुलिस को दिए परिवाद में कहा है कि आनंद कुलकर्णी एवु प्रफुल्ल महाजन को महाविद्यालय का सभागृह वाद्यवृंद के लिए (ऑर्केस्ट्रा) दिया था; परंतु दोपहर के पश्चात वहां मदिरा के आस्थापन के विज्ञापनॉ के फलक लगाए गए । इस विषय में हिन्दू एकता आन्दोलन के कार्यकर्ताओंने चूक ध्यान में लाकर देनेपर कार्यक्रम बंद किया गया । इस प्रकरण में महाविद्यालय से अनुमति नहीं ली गई । यह अवैधानिक है । इसलिए सम्बन्धितोंपर कार्यवाही होनी चाहिए ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *