मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

ब्यास (पंजाब) : शिव सेना यूथ मोर्चा द्वारा रविवार को राष्ट्रीय जालंधर-अमृतसर मार्ग पर ब्यास में पाकिस्तान का झंडा फूंका गया। शिव सैनिकों द्वारा लगाए गए जाम के बाद राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाइवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
इस अवसर पर जिला प्रधान अमरजीत सिंह बंबा ने कहा कि पाकिस्तान में स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर को तोड़ना अत्यंत निंदनीय है। पाकिस्तान ने ऐसा करके कायरता का प्रमाण दिया है। इस अवसर पर कुलबीर सिंह, शिव कुमार, लाडी, काकू, भिंदा, जसवंत सिंह राजा, चंदर शेखर, रूपलाल, शाम लाल, बलबीर सिंह, गंगा प्रसाद बसंत आदि उपस्थित थे।
पढे – पाकिस्तान : तांडो मोहम्मद खान शहर में फिर जलाया गया मंदिर, हिंदुओं ने किया प्रदर्शन
स्त्रोत : जागरण








