Menu Close

अफगानिस्तान में वॉलिबॉल मैच में फिदायीन बम धमाका, ४५ मरे

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

काबुल : अफगानिस्तान के पकटिका प्रांत में रविवार शाम को एक वॉलिबॉल मैच के दौरान हुए फिदायीन ब्लास्ट में ४५ लोगों की मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान से सटे हुए पकटिका की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह हमला वॉलिबॉल के जिला टूर्मामेंट के दौरान हुआ। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए वहां बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि फिदायीन हमलावर भीड़ के बीच ही मौजूद था। मैच के दौरान उसने खुद को शरीर पर बंधे विस्फोटकों से उड़ा दिया। जिसकी चपेट में कई दर्शक भी आ गए।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *