Menu Close

केनिया : आतंकियों ने पहले बस रुकवाई, फिर २८ गैर मुस्लिमों को उतारा मौत के घाट

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

नैरोबी – अल शबाब के आतंकवादियों ने केन्या के उत्तरी हिस्से से एक यात्री बस को अगवा कर उसमें सवार 28 गैर मुस्लिम लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि नैरोबी आ रही इस बस को आतंकियों ने शहर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर मंदेरा कस्बे से अगवा कर लिया। इसके बाद इसमें सवार लोगों में से गैर मुस्लिम यात्रियों  को अलग किया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रमुख ने घटना के बारे में अधिकारियों द्वारा मीडिया को जानकारी दिए जाने पर भी पाबंदी लगा रखी है।
बता दें कि सोमालिया में अक्टूबर 2011 में सैनिक भेजे जाने के बाद से केन्या वहां सक्रिय आतंकी संगठन अल शबाब के निशाने पर है। इसके चलते देश में अबतक गोलीबारी और बम हमलों की कई वारदातें हो चुकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अल शबाब 2011 से लेकर अब तक केन्या में 135 आतंकी हमले कर चुका है। बहुचर्चित वेस्ट गेट मॉल हमला भी इसमें शामिल है। वेस्टगेट मॉल हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे। अल शबाब को अलकायदा से जुड़ा आतंकी संगठन माना जाता है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *