Menu Close

मुलायम सिंह के बर्थ-डे पर कटे ७५ किलो के बकरे, मनेका गांधी करवाएंगी जांच

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

बकरे की कर्बानी देते एसोसिएशन के लोग।

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह का आज 76वां जन्मदिन है। प्रदेश भर में मुलायम के चाहने वाले इसे अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। मुलायम के अजीज आजम खान ने तो रामपुर में बेहद शाही अंदाज में मुलायम का बर्थ-डे मनाया तो मुलायम के समर्थक कहीं ब्लड डोनेट कर रहे हैं तो कहीं 76 किलो का लड्डू का केक काट रहे हैं।

वहीं, लखनऊ में आल इंडिया मुस्लिम घोषी एसोसिएशन ने भी बर्थ-डे ब्वॉय मुलायम का जन्मदिन बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दौलत अली घोषी ने 15-15 किलो के पांच बकरों की कुर्बानी देकर मुलायम का जन्मदिन अपने सहयोगियों के साथ मनाया। अब इस मामले पर विवाद भी खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री और एनीमल एक्टिविस्ट मेनका गांधी का कहना है किसी के जन्मदिवस पर किसी को मारना गलत बात है।

दरअसल, मुलायम का जन्मदिन पहली बार विवादों में आया है। विवाद हैं कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आजम ने जहां रामपुर में शाही अंदाज में समाजवादी विचारों के आगे बढ़ाने वाले मुलायम का जन्मदिन बड़े ही ठाट बाट से मनाया। वहीं, अब जन्मदिन पर जानवर की बलि देना भी विवादों में आ गया है।

बलि देना है गैरकानूनी 

एनीमल राइट्स एक्टिविस्ट और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कहती है कि मुलायम सिंह की उम्र बढ़े इसकी हम सब कामना करते है, लेकिन उनके जन्मदिन के मौके पर किसी को मारना शुभ नहीं है। बकरे की कुर्बानी सिर्फ बकरीद पर दी जाती है जोकि सब कर सकते हैं। इसके अलावा कोई भी बकरा काटता है तो उसे प्रशासन से परमिशन लेनी होती है। हम इस मामले की अपने स्तर पर जांच करवाएंगे। एनीमल एक्टिविस्ट विरोध करते हैं लेकिन यूपी पुलिस का सहयोग नहीं मिल पाता है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *