Menu Close

चेन्नईमें शिवसेनाप्रमुखकी पुण्यतिथिके कार्यक्रममें हिन्दू जनजागृति समिति सम्मिलित

मार्गशीर्ष अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर संबोधित करती हुयी, हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती उमा रविचंद्रन

चेन्नई : हिन्दूह्रदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे की दूसरी पुण्यतिथि निमित्त १७ नवम्बर को शिवसेना की तमिळनाडू शाखाद्वारा यहां के कृष्ण मंगल कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । उस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती उमा रविचंद्रन, विश्व हिन्दू परिषद के श्री. मणियन, हिन्दू मक्कल कत्छी (हिन्दू जनता दल) के संस्थापक श्री. अर्जुन संपथ, तमिळनाडू शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष श्री. राधाकृष्णन के साथ २०० से अधिक शिवसैनिक उपस्थित थे ।

उस अवसरपर समितिकी श्रीमती उमा रविचंद्रन ने बाळासाहेब ठाकरे के प्रखर हिन्दुत्व के उदाहरण प्रस्तुत कर कालमहिमा के अनुसार हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता प्रस्तुत की । श्री. अर्जुन संपथ ने बताया कि बाळासाहेब ठाकरे का ध्येय पूर्णत्व की ओर ले जाने के लिए प्रयास करना, वास्तव में उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजली है । श्री. राधाकृष्णन ने बताया कि हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु क्षात्रवृत्ति की आवश्यकता है ।

क्षणचित्र

 १. कार्यक्रमस्थलपर हिन्दू राष्ट्र, साथ ही धर्मपर आनेवाली आपत्ति, इनके सन्दर्भ के फ्लेक्स फलकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *