मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६
श्री. मदनभाऊ येरावारको भेंट देते हुए कार्यकर्ता
यवतमाळ – यवतमाळ मतदातासंघके भाजपाके विधायक श्री. मदनभाऊ येरावार तथा दारवा मतदाता संघके शिवसेना विधायक श्री. संजय राठोडका हिन्दू जनजागृति समिति तथा सनातन संस्थाद्वारा देवताकी प्रतिमा, शुभेच्छापत्र एवं प्रसाद भेंट देकर सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया । उस समय विधायक श्री. येरावारने बताया कि मैं समिति तथा संस्थाके कार्यको निकटसे जानता हूं । मैं रामनाथी, गोवा आश्रममें जाकर आया हूं । विधायक श्री. राठोडने बताया कि समितिका कार्य अच्छा है । मैं आपके कार्यमें सहभाग लूंगा ।
उस समय सनातनकी श्रीमती सुनीता खाडे, श्रीमती ज्योति अर्धापुरकर, समितिके श्री. विठ्ठल देऊळकर, श्री. जयंत करोडदेव उपस्थित थे ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








