Menu Close

महाराष्ट्र : नाशिककी भाजपाकी विधायक सदस्या श्रीमती सीमा हिरेका हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आदर !

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

कुंभमेलेके लिए निधीपूर्ति करनेका आश्वासन

Nashik_Amdar_Sau.Hireश्रीमती सीमा हिरेको भेंट देते हुए समितिके कार्यकर्ताएें

नाशिक – पश्चिम नाशिकमें चुनकर आई भाजपाकी नवनिर्वाचित विधायक सदस्या श्रीमती सीमा महेश हिरेका हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा श्रीमती सुनिता गीते, श्री. राहुल पाटिल तथा श्री. शैलेश पोटेद्वारा आदर किया गया । उस समय उन्हें सनातन-निर्मित श्री गणेशकी प्रतिमावाली चौकट (फ्रेम) भेंटके रूपमें दी गई ।

वर्ष २०१५ में आयोजित कुंभमेलेके संदर्भमें भी उनके साथ विचारविमर्श किया गया । कुंभमेलेके लिए केवल ६ मास शेष होते हुए भी स्थानीय महानगरपालिका, राज्य शासन तथा केंद्र शासनका इसकी ओर ध्यान नहीं है । आप ही प्रधानमंत्री श्री.नरेंद्र मोदीकी शीघ्रतिशीघ्र भेंट कर इस संदर्भमें विचारविमर्श कर निधी प्राप्त करें, ऐसी भी विनती उन्हें की गई । उस समय उन्होंने बताया कि, इससे पूर्व मैंने भी प्रधानमंत्रीके साथ विचारविमर्श किया है । उस समय उन्होंने बताया है कि, वुंâभमेलेके लिए निधीकी पूर्तता की जाएगी ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *