Menu Close

हिन्दू धर्मका ज्ञान रहनेवाले सदस्योंको लाएं, अन्यथा केन्द्रीय परिनिरीक्षण मण्डलको हमारे नियन्त्रणमें दें ! – अधिवक्ता रणजीतसिंह घाटगे

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

कोल्हापुर (महाराष्ट्र)मेें राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन !

kolhapur_rhaकोल्हापुरमेें राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलनमें सम्मिलित विविध हिन्दुनिष्ठ संगठनोंके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) – केन्द्रीय परिनिरीक्षण मण्डलकी (सेन्सॉर) धारा २ के अनुसार समाजकी भावनाओंको ध्यानमें रखकर संवेदनाकी हानि न हो, इसपर ध्यान देना अपेक्षित है । प्रमाणपत्र दिए गए चलचित्रसे ध्यानमें आता है कि यह मण्डल कार्य करते समय हिन्दू समाजकी संवेदनाओंपर विचार नहीं करता । इस मण्डलने भारी मात्रामें हिन्दुओंकी धर्मभावनाओंकी हानि की है । इस मण्डलको अपने कर्र्तव्यका विस्मरण हो गया है । हिन्दू धर्मका ज्ञान रहनेवाले सदस्य इस मण्डलमें लाएं, अन्यथा मण्डलको हमारे नियन्त्रणमें दें, अधिवक्ता रणजीतसिंह घाटगेने ऐसी मांग की । वे छत्रपति शिवाजी पुतला चौकपर १६ नवम्बरको आयोजित राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलनमें बोल रहे थे ।

इस अवसरपर योग वेदांत समितिके श्री. निखिल नवरेने कहा कि चलचित्रके दृश्योंका परिणाम समाजपर होता है । दिग्दर्शक, अभिनेता तथा अभिनेत्रियोंकी मनमानी बढ रही है । अतः अनुचित बातें समाजके सामने आ रही हैं । हिन्दुविरोधी मण्डलके सदस्योंका विसर्जित होना अत्यावश्यक है । सभी हिन्दुओंद्वारा संगठित होकर यदि युद्ध किया गया, तो सरकारको परिवर्तन करना ही पडेगा ।

बजरंग दलके नगरप्रमुख श्री. महेश उरसालने कहा कि महिला आयोग चलचित्रकी अर्धनग्न स्त्रियोंके विषयमें उचित भूमिका नहीं लेता । यह आयोग महिलाओंको उचित मार्गदर्शन नहीं करता । हमारी हिन्दू संस्कृति, ‘समाजमें कैंसे आचरण करें,’ सिखाती है ।

जब हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा अयोग्य चलचित्रक दिग्दर्शक उनका क्रमांक देती है, उस समय हमें उसका निषेध करना चाहिए । आन्दोेलनपर आन्दोलन कर समितिके सदस्य बदलनेपर उन्हें विवश करना चाहिए । श्रीशिवप्रतिष्ठानके श्री. विजय गुळवेने कहा कि अभिभावकोंको अपनी लडकियोंको अच्छे एवं सात्त्विक वस्त्र परिधान करनेकी शिक्षा देनी चाहिए । युवक-युवती चलचित्रसमान वस्त्र परिधान करते हैं । चलचित्रमें हिन्दू युवती मुसलमान युवकके साथ प्रेम करती है, सदैव ऐसी कथा होती है । इसके विपरीत कभी नहीं होता । इसीलिए लवजिहादको बढावा मिल रहा है ।

इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समितिके श्री. राजन बुनगे एवं आधुनिक वैद्य मानसिंह शिंदेने मनोगत व्यक्त किया । इस आन्दोलनमें महालक्ष्मी अन्नछत्र मण्डलके अध्यक्ष श्री. राजू मेवेकरी, शिवसेनाके सर्वश्री शशी बिडकर, करवीर तालुकाप्रमुख राजू यादव, उदय भोसले हिन्दू एकताके श्री. शिवाजीराव ससे, स्वयंभू गणेश मन्दिरके श्री. सुगन्धी, समितिके सर्वश्री सुरेश चौहान, शिवानन्द स्वामी, मधुकर नाजरे, सनातन संस्थाकी आधुनिक वैद्या (श्रीमती) शिल्पा कोठावळे, श्रीमती अनिता बुनगे, श्रीमती वसुधा दिवानके साथ ५५ से अधिक हिन्दू धर्माभिमानियोंका सहभाग था ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *