Menu Close

सेक्‍स टेप में उछला जम्‍मू-कश्‍मीर के कांग्रेस नेता का नाम

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण की खबरें आती ही रहती हैं। पिछले दिनों अखबार में छपी ऐसी ही एक खबर की क्लिप।

श्रीनगर – जम्‍मू-कश्‍मीर में एक वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता की बातचीत का रिकॉर्ड वायरल हो गया है। इसमें नेता कथित रूप से एक लड़की को सेक्‍स के बदले नौकरी देने का वादा करते सुने जा सकते हैं। इस टेलीफोन बातचीत के वायरल होने से चुनावी माहौल में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ सकती है।

बातचीत कश्‍मीरी में है। इसमें लड़की कांग्रेस नेता को उनका नाम लेकर बुलाती है और नौकरी दिलाने का वादा याद दिलाती है। जवाब में नेता कहता है, “तुम मेरे पास आ जाओ, मैं जो भी संभव हो सकेगा, वह सब करूंगा।” पूरी बातचीत सेक्‍स के इर्द-गिर्द ही घूमती है। व्‍यक्ति लड़की को यह शपथ लेने के लिए कहता है कि वह उससे प्‍यार करती है। लड़की कहती है कि वह पहली बार से ही ऐसी बातें सुनती आ रही है और इसी वजह से उसे झिझक हो रही है।

बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में जिस मर्द की आवाज है, वह जम्‍मू-कश्‍मीर कांग्रेस में एक वरिष्‍ठ पद पर है। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि इस बात की जांच की जा रही है। पार्टी प्रवक्‍ता का कहना है कि अभी न तो कोई सबूत है और न ही एफआईआर, फिर भी अगर सच में आवाज कांग्रेसी नेता की हुई तो सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *