Menu Close

आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

बालासोर (ओडिशा) : भारतीय सेना ने सोमवार को स्वदेशी प्रणाली से निर्मित बैलेस्टिक मिसाइल आकाश का सफल परीक्षण किया। वायु सेना के नियमित परीक्षण के तौर पर जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल को परखा गया। ओडिशा के चांदीपुर रेंज स्थित लॉच कांप्लेक्स-तीन से मिसाइल को छोड़ा गया।

आइटीआर के निदेशक एमवीकेवी प्रसाद ने बताया कि लक्ष्य को भेदने के साथ ही परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। इस सप्ताह और भी कई परीक्षण किए जाएंगे। मध्यम रेंज की ये मिसाइल २५ किलोमीटर तक वार करने में सक्षम है और ६० किलोग्राम तक आयुध ले जा सकती है।

यह मिसाइल स्वत: कई लक्ष्यों को खोजकर उसे मार गिराने में सक्षम है। यह लड़ाकू विमान, क्रूज मिसाइल व हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पर भी निशाना साध सकती है। डीआरडीओ द्वारा बनाई गई यह मिसाइल किसी भी विकसित देश की उन्नत मिसाइल की श्रेणी में रखी जाती है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *