Menu Close

चीन ने हमारे क्षेत्र में सड़क बनाई तो फौज तोड़ देगी

कान्हा चट्टी –  केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी चीन को लेकर आक्रामक रहे। चीन को घुसपैठ की हिमाकत के प्रति चेतावनी देने के बाद अब उन्होंने भारतीय क्षेत्र में चीन द्वारा सड़क निर्माण को लेकर पड़ोसी देश को निशाने पर लिया है।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता चाहता है। चीन के भारतीय क्षेत्र में सड़क निर्माण जारी रखने के सवाल पर सिंह ने कहा- “हमारी फौज के पास ऐसे निर्माण को तोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।” यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा- “चीन भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ तथा हमारी तरफ सड़क निर्माण से बाज आए। हम चीन के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं और उसे भी हमारी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।”

चीन की ओर भारतीय क्षेत्र में लगातार घुसपैठ की घटनाओं से सीमा पर जब-तब तनाव की स्थिति बन जाती है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हालिया भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात में भी यह मामला उठाया गया था।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *