Menu Close

इस्लामिक स्टेट ने जारी किया १८ लोगों के कत्ल का वीडियो

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

आईएस ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें 18 से ज्यादा लोगों को गोली मारते हुए दिखाया गया है। इससे पहले आईएस ने करीब तीन अमेरिकी नागरिकों का गला काटने का अलग-अलग वीडिया जारी किया था।

एक विदेशी अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाके इराक और सीरिया में लगातार कत्लेआम का भयानक खेल खेल रहे हैं। आईएस की ओर से रविवार को रिलीज हुए ताजा वीडियो में दावा किया गया है कि मारे जाने वाले लोग 18 सीरिया के हैं और एक अमेरिकी नागरिक है।

यह वीडियो यूनाइटेड नेशन्स के उस रिपोर्ट के ठीक चार दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि आईएस को पिछले चार साल से बाहरी समर्थन मिल रहा है।

वीडियो में ओबामा को दी गाली

बहुत ही व्यवस्थित ढंग से बनाए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि गोली मारने से पहले लोगों की परेड कराई गई थी। रविवार को मारे गए सभी लोगों में से 18 सीरिया अरब आर्मी के बंधक और एक को अमेरिकी पायलेट बताया जा रहा है।

इससे एक दिन पहले अमेरिकी नागरिक पीटर कासिंग का सिर काटने वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा, ब्रिटेन और दूसरे शिया मुसलमानों को चेतावनी दी गई थी।

इतना ही नहीं आईएसआई ने वीडियो में ओबामा के लिए कहा, ‘रोम के कुत्ते, आज हम बसर (सीरिया के राष्ट्रपति) के जवानों को मौत के घाट उतार रहे हैं, कल तेरे जवानों को मौत के घाट उतार रहे होंगे। और इंशा अल्लाह, हम अंतिम मुकाम को प्राप्त करेंगे, और इस्लामिक स्टेट तुम्हारी ही गलियों में तुम्हारे लोगों की हत्या करेगा।’

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *