Menu Close

विश्व हिंदू परिषद ‘लव जिहाद’ को सहन नहीं करेगी : प्रवीण तोगडिया

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

pravin_togdiyaपटना – जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करते हुए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने आज कहा कि वह ‘लव जिहाद’ को सहन नहीं कर सकती है और इसका विरोध करती रहेगी। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने आज यहां संवाददाताआें से कहा, ‘‘वीएचपी प्रेम का समर्थन करती है। लेकिन केवल लड़की के ही धर्म परिवर्तन की बात क्यों की जाती है। संविधान के मुताबिक जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाना गलत है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘भारत में धर्म परिवर्तन एक बहुत बड़ा मसला है और इस पर रोक लगाने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में राम मंदिर के अपने एजेंडे पर कायम है। वीएचपी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आगामी 21 से 23 नवंबर तक नयी दिल्ली में आयोजित वल्र्ड हिंदू कांग्रेस के प्रचार के लिए पटना आए तोगडिया ने बताया कि इस समारोह में विभिन्न देशों के करीब 1500 प्रतिनिधि भाग लेंगे और वे इस दौरान हिंदू समुदाय में शिक्षा, उनके आर्थिक विकास, राजनीतिक सशक्तिकरण, युवा और महिलाआें की भूमिका पर चर्चा करेंगे।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *