Menu Close

मंगलुरु : हिन्दू राष्ट्रका ध्येय सामने रखकर हिन्दू जनजागृति सभाओंका आयोजन ! – हिन्दू जनजागृति समितिके श्री. गुरुप्रसाद

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

सुरत्कलमें हिन्दू धर्मजागृति सभा हेतु आयोजित पत्रकार परिषद !

mangluru_sabhaछायाचित्रमें वक्तव्य करते समय श्री. गुरुप्रसाद, (दायी ओरसे) सर्वश्री महेश मुर्ति
विजयकुमार गौडा, कुमार पालेमार तथा कु.प्रियांका स्वामी

मंगलुरू (कर्नाटक) – १६ नवम्बर २०१४ को कुलाल भवन, तडंबैलु, सुरत्कलमें आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभाके निमित्त हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा मंगलुरूके पत्रिका भवन (प्रेसक्लब)में पत्रकार परिषदका आयोजन किया गया । पत्रकार परिषदमें हिन्दू धर्मजागृति सभाके संदर्भमें हिन्दू जनजागृति समितिके कर्नाटक राज्य समन्वयक श्री. गुरुप्रसादने बताया कि, आज हिन्दू धर्मियोंपर भारी मात्रामें अन्याय, अत्याचार हो रहे हैं । लव जिहाद, धर्मपरिवर्तन साथ ही चलचित्रके माध्यमसे अधिक मात्रामें हिन्दू संत, देवीदेवताओंका अनादर किया जाता है । इस आपत्तिके संदर्भमें हिन्दुओंको बताना, स्वधर्मके संदर्भमें जागृति कर हिन्दुओंमें संगठितता उत्पन्न करना, साथ ही भारतको हिन्दू राष्ट्रके रूपमें घोषित कर उच्चतम ध्येय प्राप्त करना, इसलिए पूरे भारतमें धर्मजागृति सभाओंका आयोजन किया जा रहा है । इस पत्रकार परिषदमें सुरत्कलके प्रमुख धर्माभिमानी श्री. महेश मुर्र्ति, श्रीराम सेनाके कर्नाटक राज्य दक्षिण विभाग उपाध्यक्ष श्री. कुमार पालेमार, सनातन संस्थाकी कु. प्रियांका स्वामी, हिन्दू जनजागृति समितिके दक्षिण कन्नड जनपद समन्वयक श्री. विजय कुमार, साथ ही हिन्दू जनजागृति समितिके कर्नाटक समन्वयक श्री. गुरुप्रसाद भी उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *