Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिके जालस्थलद्वारा अक्तूबर २०१४ महीनेमें ली गई उडान !

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

hjs_logo१. साढेसात लाख पाठकोंके भेंट देनेसे जालस्थलको प्रथम ही विक्रमी पाठकसंख्या मिलना

‘हिन्दू राष्ट्र ‘स्थापित करने हेतु शपथ लेनेवाले एवं हिन्दुत्वका वैश्विक स्तरपर व्यापक प्रसार करनेवाले हिन्दू जनजागृति समितिके जालस्थलको अक्तूबर २०१४ महीनेमें विक्रमी पाठकसंख्या मिली । जालस्थलने अपने ७ वर्षोंके इतिहासमें प्रथम ही पाठकसंख्याका महत्वपूर्ण स्तर पार कर डाला एवं पूरे विश्वसे ७ लाख ७३ सहस्त्रसे अधिक लोगोंने जालस्थलको भेंट दी, जिसमें भारतके पश्चात सर्वाधिक पाठक स्पेन, अमेरिका, इंग्लैंड एवं मलेशियाके हैं ।

२. पूरे विश्वके १२०० हिन्दुओंने जालस्थलपर आवेदन पत्र ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करनेके कार्यमें सम्मिलित होनेकी इच्छा प्रदर्शित करना

समितिद्वारा होनेवाले हिन्दू धर्मप्रसार, धर्मरक्षा एवं धर्मजागृतिके कार्यमें प्रत्यक्ष रूपसे सम्मिलित होने हेतु केवल एक ही माहमें भारत तथा पूरे विश्वके विविध देशोंसे पूरे १२०० धर्माभिमानी हिन्दुओंने जालस्थलपर ‘हिन्दू राष्ट्र‘ स्थापित करनेके कार्यमें सम्मिलित हों !’ इस शीर्षकके नीचे आवेदन पत्र भरा । इससे पूर्व प्रतिमाह आवेदन पत्र भरनेवाले हिन्दुओंकी संख्या साधारणतः ३०० से ४०० ऐसी थी ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *