Menu Close

तालिबानी आतंकियों ने जासूसी के शक में युवक का सिर किया कलम

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

इस्लामाबाद – पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी आदिवासी इलाके में तालिबानी आतंकियों ने सरेआम एक युवक का सिर कलम कर दिया। सुरक्षा बलों के लिए जासूसी करने के शक में आतंकियों ने उसे मौत के घाट उतारा। आतंकियों ने इस घटना को खैबर जिले के तिराह वैली के मेहरबान कलय इलाके में शुक्रवार को सरेआम बाजार में अंजाम दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आतंकियों ने युवक की हत्या करने के बाद बाजार में मौजूद लोगों को शाम तक उसका शव न हटाने की चेतावनी भी दी थी।

मेहरबान कलय और इसके आस-पास का इलाका पाकिस्तान के तहरीक-ए तालिबान के नियंत्रण में आता है। साथ ही, लश्कर-ए इस्लाम का भी यहां थोड़ा प्रभाव है। लश्कर चीफ मंगल बाघ ने सभी घोषित आतंकी संगठनों को बारा आकर सुरक्षाबलों के खिलाफ लड़ने का न्योता दिया था और उसके बाद ही दोनों समूहों ने हाथ मिला लिए थे। सुरक्षा बलों ने इस इलाके में 16 अक्टूबर को आतंकियों के खिलाफ खैबर-1 मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन के चलते हजारों की संख्या में लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गए थे।

स्त्रोत :  दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *