Menu Close

योग से फायदों को मान्यता देने संबंधी भारत के प्रस्ताव को करीब १३० देशों का समर्थन

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग से फायदों को मान्यता देने संबंधी भारत के प्रस्ताव को करीब १३० देशों का समर्थन मिल रहा है। ये देश प्रस्ताव के साथ बतौर सह-प्रयोजक जुड़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रस्ताव का मसौदा भारत द्वारा तैयार किया गया था। इस संबंध में पिछले महीने संयुक्त राष्ट् स्थित भारतीय मिशन ने एक औपचारिक विचार-विमर्श किया जहां दूसरे प्रतिनिधियों ने भी विचार रखे थे।

 ए डाक्यूमेंट नामक इस मसौधे को १३० देशों के सह- प्रयोजक के तौर पर इसे अंतिम रूप दिया। किसी भी प्रस्ताव को अंतिम रूप से इस तरह का समर्थन मिलने अपने आप में एक रिकार्ड है। माना जा रहा है कि आगामी १० दिसंबर को इस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासंघ में लाया जाएगा। यह प्रस्ताव योग को स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति ऐतिहासिक दृष्टिकोण मुहैया कराने वाले के तौर पर मान्यता देता है।

मोदी की पहल से जुड़े इस प्रस्ताव को समर्थन देने वालों में कई प्रमुख देश भी शामिल हैं। इसमें सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन तथा अमेरिका शामिल है। अल्जीरिया, अंगोला, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, कनाडा आदि देश शामिल हैं।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *