Menu Close

सिगरेट पीने पर आईएस ने उंगलियां काटी, ‘अनुचित’ कपड़े पहनने पर महिलाओं को मारे कोड़े

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले सीरियाई इलाकों में लोगों पर तरह-तरह के अमानवीय जुल्म किए जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिगरेट पीते पकड़े जाने वाले आदमियों की उंगलियां काटी जा रही हैं और ‘अनुचित’ कपड़े पहनने पर महिलाओं को कोड़े मारे जा रहे हैं या पत्थर मारकर हत्या की जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार जांचकर्ताओं ने यह रिपोर्ट 300 से ज्यादा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के साथ ही आईएस चरमपंथियों के वितरित वीडियो और फोटो के आधार पर तैयार की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट एक बहुत संगठित और वर्गीकृत समूह है और यह अपने दीर्घकालीन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लोगों से अपनी बातें मनवाने के लिए नृशंसता कर रहा है।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार जांच आयोग की सदस्य वितित मुन्तारभोर्न ने जिनेवा में रिपोर्टरों को बताया कि रिपोर्ट का उद्देश्य पीड़ितों की आवाज को दुनिया तक पहुंचाना है।

मानवाधिकार संस्थाएं आईएस के नियंत्रण वाले दीर एल-जोर और रक्का प्रांतों में करीब 6,00,000 लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं और इस चरमपंथी समूह ने हसाकेह प्रांत में डॉक्टरों, नर्सों और दवाइयों के जाने पर रोक लगा दी है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *