मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६
लंदन : अमेरिकी हवाई हमले में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबु बक्र अल बगदादी की मौत की खबरों के बीच उसका एक ऑडियो मैसेज सामने आया है। इस संदेश में बगदादी ने आतंकियों से आखिरी सांस तक लड़ने की अपील की है। इसके अलावा, सऊदी अरब और यमन पर हमले करने को भी कहा है। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह ऑडियो कब रिकॉर्ड किया गया।
ऑडियो करीब १७ मिनट का है। इसमें एक शख्स खुद को बगदादी बताते हुए कहता है, “अल्लाह ने हमें लड़ाई का आदेश दिया। इस वजह से इस्लामिक स्टेट का आखिरी लड़ाका भी अपनी अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रखेगा। हम लड़ना बंद नहीं करेंगे, क्योंकि हमने बेइज्जती सहने से इनकार कर दिया है।”
गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिकी हवाई हमले में बगदादी मारा गया। इसके अलावा, आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उसका चीफ बगदादी मारा गया है। बगदादी शुक्रवार को हुए अमेरिकी हमले में घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इराक और अमेरिका दोनों ने मौत की पुष्टि नहीं की।
देखिये इराक के ताजे हालत



स्त्रोत : दैनिक भास्कर








