Menu Close

जम्मू : एके-४७ के साथ नजर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी नेता, वायरल हुई तस्वीर

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में एक नेता के बेटे ने बंदूक थामकर तस्वीर खिंचवाई तो सियासत गर्म हो गई। सत्ता से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह किरकिरी हुई, वहीं अब सोशल मीडिया पर सामने आई प्रदेश के एक विधायक की तस्वीर से विवाद खड़ा हो गया है। तस्वीर पीडीपी के वरिष्ठ नेता और विधायक जावेद मुस्तफा मीर की है, जिसमें वह एके-४७ लेकर खड़े हैं। यही नहीं, उन्होंने सेना का बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखा है।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खुद मीर साहब ने अपलोड की। जाहिर तौर पर उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि तस्वीर को लेकर इतना बवाल मचेगा, लेकिन बीते कुछ दिनों से पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के इस नेता की सोशल मीडिया पर खूब फजीहत हो रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब मीर साहब विवादों में हैं। इससे पहले भी अपने विधानसभा क्षेत्र चदूरा में एक जनसभा के दौरान बंदूक और पिस्टल ले जाने के मामले में आरोपी हैं। हालांकि तब उन्होंने अपने बचाव में यह कहा था कि वह आत्मरक्षा और अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक रखते हैं। लेकिन ताजा मामले को लेकर फिलहाल उनका कोई बयान नहीं आया है।

स्त्रोत : आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *