Menu Close

हैदराबाद के बाहर भी AIMIM करेगी पार्टी का विस्तार

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष सप्तमी,  कलियुग वर्ष ५११६

हैदराबाद (एसएनएन): हैदराबाद की क्षेत्रीय पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से बांछे खिल गई है. हैदराबाद की पार्टी के तौर पर अब तक पहचान रखने वाली एमआईएम इससे काफी उत्साहित है. इसको देखते हुए पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी का विस्तार करने का फैसला किया है.

ओवैसी ने पार्टी के विस्तार की योजना का खुलासा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है. एमआईएम की नजर मुस्लिम वोटों पर रहेगी. अगले तीन साल में ओवैसी की पार्टी यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी विस्तार करेगी. पश्चिम बंगाल में और खासकर के कोलकाता में करीब ४२ फीसदी की तदाद में मुस्लिम मतदाता होने के चलते पार्टी को आशा है कि एमआईएम की उपस्थित में मुस्लिम वोट का एक बड़ा हिस्सा उसी को जाएगा.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने दो सीटें जीत ली है इसके साथ ही पार्टी को २६ विधानसभा सीटों पर बड़े पैमाने पर मुस्लिम वोट भी मिले हैं.

स्राेत : श्री न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *