Menu Close

दाऊद इब्राहिम ने कराया ममता कुलकर्णी के पति को गिरफ्तार !

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

मुंबई – खबर है कि ड्रग तस्करी के मामले में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति विकी गोस्वामी की गिरफ्तारी के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ है।

विकी गोस्वामी को हाल में केन्या में ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया और उनके साथ ही ममता कुलकर्णी को भी हिरासत में लिया गया था। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दाऊद ने विकी को इसलिए गिरफ्तार करवाया क्योंकि वह छोटा राजन से जुड़ा हुआ था।

विकी गोस्वामी के साथ उनके नशे के कारोबार में साथ निभाने वाले बरकत आकाश और पाकिस्तान के बड़े ड्रग्स कारोबारी गुलाम हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि विकी पहले दाऊद इब्राहिम के साथ काम कर चुका है, लेकिन 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद वह दाऊद से अलग हो गया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दाऊद के साथियों ने ही केन्या पुलिस को विकी गोस्वामी के बारे में जानकारी दी थी और केन्या पुलिस ने यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की ड्रग्स एनफोर्समेंट यूनिट को दे दी। केन्या पुलिस और संयुक्त राष्ट्र की ड्रग्स एनफोर्समेंट यूनिट ने जॉइंट ऑपरेशन में विकी गोस्वामी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि विकी गोस्वामी की गिरफ्तारी के वक्त उसकी पत्नी ममता कुलकर्णी भी उसके साथ थी। ममता कुलकर्णी को सिर्फ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

स्त्रोत : जागरण


अद्ययावत

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

केन्या : ड्रग्स तस्करी के आरोप में ममता कुलकर्णी के पति गिरफ्तार

 

नेरोबी : बॉलीवुड की पूर्व जानीमानी अदाकारा ममता कुलकर्णी पहले ही 90 के दशक में बॉलीवुड में अपने हॉट अंदाज से सुर्खियों में बनी रहती थी और अब वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. फिलहाल ममता के सुर्खियों में आनी की वजह है ड्रग्स.. जिसके आरोप में केन्या पुलिस नें ममता और उनके पति विकी गोस्वामी को हिरासत में ले लिया है.

(कोर्ट में ममता का पति विकी)

आपको बता दें कि ममता ने कुख्यात ड्रग तस्कर अपने प्रेमी विकी गोस्वामी से शादी की है. दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे विकी से ममता ने इस्लामी रिवाज से शादी कर उसे जेल से छुड़ाया था जिसके बाद यह दोनों केन्या चले गए थे. इससे पहले दुबई में भी विकी को साल 1997 में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल केन्या पुलिस ममता और उनके पति विकी से पूछताछ कर रही है.

स्रोत : श्री न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *