Menu Close

दिल्ली – शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, धर्मांध आरोपी गिरफ्तार

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

दिल्ली के चांदनी महल थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर को धर दबोचा है, जो एक फैक्टरी मालिक की बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया !

rapeआरोपी का नाम ताहिर बताया जाता है और वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में भी काम कर चुका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरेली निवासी ताहिर की युवती से दोस्ती फोन पर हुई थी और ताहिर दिल्ली आकर युवती से मिलने जुलने लगा।

पुलिस ने दावा किया कि ताहिर ने युवती को शादी किए जाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

युवती ने जब आरोपी पर शादी किए जाने का दबाब बनाया तब आरोपी उसे पूर्वी दिल्ली के एक कोर्ट में मैरिज करने के बहाने ले जाने के बाद वहां से चंपत हो गया था।

इस बात की जानकारी पीड़िता ने खुद २७ अक्टूबर को पुलिस को दी थी, जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया और मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही एसएचओ अनिल शर्मा की टीम ने आरोपी को यूपी के बरेली से धर दबोचा।

स्त्रोत : समय लाईव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *