Menu Close

नरेंद्र मोदी के फोन से श्रीलंका ने मछुआरों पर बदला फैसला

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

चेन्नर्इ – सोमवार की सुबह उन 5 तमिल भारतीय मछुआरों के परिवारजनों के लिए अच्छी खबर लेकर आई। श्रीलंकाई सरकार ने फैसला किया कि उसकी जेल में बंद इन मछुआरों को अब भारत भेज दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे से फोन पर बातचीत की, जिससे बाद श्रीलंका ने कहा कि कोर्ट से मौत की सजा पाए इन पांचों मछुआरों को भारत की जेल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा और बाकी सजा वह भारतीय जेल में पूरी करेंगे।

बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा कि मोदी और राजपक्षे के बीच रविवार को फोन पर बातचीत हुई और श्रीलंका ने इस फैसले पर सहमति जताई है।

श्रीलंका इन पांचों मछुआरों के भारत में ट्रांसफर से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार करने की जुट गया है। यह पूरा मामला साल 2011 का है जब पांच मछुआरे रामेश्वरम में मछली पकड़ने के लिए गए थे।

इन मछुआरों को श्रीलंकन नेवी ने नशीले पदार्थों के रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था। हाल ही में श्रीलंका की अदालत में इन पांचों मछुआरों को मौत की सजा सुनाई गई थी।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *