Menu Close

नाइजीरिया – स्कूल में फिदायीन हमला, ७८ स्टूडेंट्स की मौत

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

अस्पताल में भर्ती बच्चों को इलाज करते डॉक्टर

पोटिस्कम (नाइजीरिया) – उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक स्कूल में सोमवार को हुए एक फिदायीन हमले में 78 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। इस विस्फोट में 45 अन्य घायल हो गए।

हमलावर स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल में घुसा था और उसने खुद को बम से उड़ा लिया। विस्फोट के वक्त दो हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पोटिस्कम सिटी स्थित साइंस ऐंड टेक्नॉलजी स्कूल में मौजूद थे।

पुलिस को शक है कि इस हमले का जिम्मेदार चरमपंथी समूह बोको हरम है। इस घटना से नाराज लोगों ने घटनास्थल पर आए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में पिछले पांच साल से जारी इस्लामी आतंक के कारण हजारों लोगों की मौत हुई है। बोको हरम इस्लामी राज्य स्थापित करने के मकसद से पिछले पांच साल के अपने अभियान में स्कूलों को अक्सर निशाना बनाता रहा है।
बोको हरम वेस्टर्न एजुकेशन सिस्टम का विरोध करता है। इस समूह ने बच्चों को स्कूल जाने से रोकने के लिए अभियान भी चलाया है।

गौरतलब है कि अप्रैल में इसी संगठन ने एक बोर्डिंग स्कूल से 200 से ज्यादा लड़कियों को अगवा कर लिया था। उन लड़कियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पिछले हफ्ते भी पोटिस्कम में एक फिदाईन हमले में 30 लोग मारे गए थे।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *