मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६
![]()
मुंबई – महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी सरकार का बहुमत 12 तारीख को साबित करेंगे। सत्र की शुरूआत से पहले शिवसेना ने राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे पर कटाक्ष किया और शिवसेना नेता दिवाकर रावते ने उन्हें हरी टोपी गिफ्ट की।
सत्र की शुरुआत से पहले दिवाकर रावते ने कहा कि, “खडसे ने मराठी स्कूलों में उर्दू पढ़ाने के संकेत दिए हैं। स्कूल में उर्दू पढ़ने वाले एक छात्र के लिए भी खडसे शिक्षक नियुक्त कर सकते हैं। बाद में उसके नमाज का इंतजाम के लिए स्कूल में मस्जिद बनवा सकते हैं और शुक्रवार की दोपहर छुट्टी भी दे सकते हैं। खडसे के इसी निर्णय को विरोध करने के लिए हम उन्हें हरी टोपी गिफ्ट में देनेवाले हैं।”
शिवेसना नेता द्वारा खडसे का इस तरह मखौल उड़ाए जाने से साफ हो गया है कि शिवसेना और बीजेपी के बीच सत्ता तल्खी किस कदर बढ़ गई है।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








