Menu Close

नवाज शरीफ के घर के करीब मिले ISIS के पोस्टर, शहर में आतंकियों की मौजूदगी का शक

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

लाहौर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लाहौर स्थित आवास से कुछ दूरी पर आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थन वाले पोस्टर लगे मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कुछ को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को शक है कि संगठन से जुड़े आतंकवादी शहर में मौजूद हो सकते हैं।

ये पोस्टर और स्टिकर नवाज शरीफ के फार्महाउस के 15 किलोमीटर के दायरे में लगे मिले। लाहौर के हुंजेरवाल और कनाल रोड के पास आईएसआईएस के समर्थन में रंगी दीवारें भी दिखीं । शहर के विभिन्न हिस्सों में आईएसआईएस के नाम पर दीवारों पर संदेश लिखने, पोस्टर एवं स्टिकर लगाने के लिए पुलिस ने ‘अज्ञात लोगों’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पंजाब पुलिस के उपमहानिरीक्षक हैदर अशरफ ने बताया, “शहर में आईएस के पोस्टर लगाने और दीवार पर लिखने वाले तत्वों के खिलाफ हमने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इसके पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की है।” अशरफ ने कहा, “हम इस सिलसिले में सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।” बहरहाल, खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, सिपह-ए-शहाब, लश्कर-ए-झंगवी और कुछ अन्य सुन्नी समूह इसमें शामिल हो सकते हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *