Menu Close

‘आतंकवाद का नया रूप है लव जिहाद’ – विश्व हिन्दू परिषद

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

love-jihad-hnजबलपुर (मध्यप्रदेश) – लव जिहाद आंतकवाद का नया रूप है। लव जिहाद के खिलाफ विहिप की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। यह बात विश्व हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेशचन्द्र ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कही।

हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर दिनेशचंद्र ने कहा कि विश्व में हर भारतीय की पहचान हिन्दू के रूप में है, इसलिए हिन्दू धर्म से संबोधित किया जाता है। होटल सिटी इन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान विहिप के प्रांत मंत्री गोविंद सेंडे, प्रांत अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।

साईं मुस्लिम नहीं

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के साईं बाबा को मुस्लिम बताने वाले बयान पर दिनेशचंद्र ने कहा कि साइर् बाबा को लेकर हम पहले ही अपना पक्ष दे चुके हैं। साईं मुस्लिम नहीं थे। इस विवाद के जरिए हिन्दुओं को लड़ाने का षड़यंत्र किया गया है।

७ फरवरी को हिन्दू सम्मेलन

जबलपुर 7 फरवरी को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 13 नवंबर को विहिप की बैठक बुलाई गई है। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री अमरीश जी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

स्त्रोत : नर्इदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *