Menu Close

आयुर्वेद और योग विभाग के लिए नरेंद्र मोदी ने बनाया आयुष मंत्रालय

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मांग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए अलग से आयुष मंत्रालय सृजित कर दिया है। उनके इस आह्वान का अमेरिका और चीन सहित 50 देशों ने समर्थन किया था। आयुष मंत्रालय में अन्य विभागों के अलावा आयुर्वेद और योग भी रहेगा।

यह ज्ञात है कि मोदी के दिन की शुरुआत योग से होती है। उन्होंने रविवार को मंत्रिमंडल का 21 मंत्रियों के साथ जो विस्तार किया उसमें उसमें श्रीपद नाइक को आयुष का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है। इसके तहत वह आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, और होमियोपैथी जैसे विभागों को देखेंगे। इससे पहले आयुष स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय के तहत था।

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के प्रमुख नेताओं से बातचीत के दौरान भारत में आदि काल से चले आ रहे इस अभ्यास का उल्लेख करते रहे हैं। यहां तक कि जब ये सितंबर में अमेरिका दौरे पर थे तब भी इसका उल्लेख किया था। मोदी ने अपने आस्ट्रेलियाई समकक्ष को योग पर एक पुस्तक भी उपहार में दी थी। टोनी एबॉट जब सितंबर में भारत आए थे तो उन्होने ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास के पारंपरिक भारतीय स्वरूप योग में रुचि जताई थी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *