Menu Close

हिदुओं को न्याय मिलने हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापना आवश्यक ! – सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळे

शिवनी (मध्यप्रदेश) में श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन

बार्इं ओर से श्री. आनंद जाखोटिया, मार्गदर्शन करते हुए सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी, अधिवक्ता श्री. प्रमोद सोनी एवं श्री. राज अग्रवाल

शिवनी (मध्यप्रदेश) : गोहत्या, धर्मपरिवर्तन, लव जिहाद एवं हिन्दुओं के धार्मिक उत्सवों पर प्रशासनद्वारा लगाए जानेवाले प्रतिबंध आदि अनेक समस्याओं के कारण आज हिन्दू पीडित हैं ! देश में अधिकांश हिन्दू होते हुए भी कथित लोकराज्य से हिन्दुओं को न्याय नहीं मिलता। इसलिए रामराज्य के समान ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापना करनी चाहिए। इसके लिए हिन्दुओं में जगृति करना एवं उनका संगठन करना समय की आवश्यकता है !

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने यहां श्रीराम सेना के पदाधिकारियों को ऐसा मार्गदर्शन किया।

इस संदर्भ में श्रीराम सेना के महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री. प्रमोद सोनी ने भी पछतावा व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दुओं की सरकार होते हुए भी आज हम हिन्दुओं को संघर्ष करना पड रहा है ! इस अवसर पर अधिवक्ता श्री. विनोद सोनी एवं श्री. राज अग्रवाल उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News