Menu Close

भाजपा मदरसों में जाकर मुस्‍लि‍मों को बनाएगी भाजपाई

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

क्या भाजपा दुसरी काँग्रेस तो बनने नही जा रही ? – सम्पादक

लखनऊ – बीजेपी 11 नवंबर से यूपी में शुरू होने वाले डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी है। यूपी में नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य डेढ़ करोड़ रखा गया है, जबकि फि‍लहाल यहां भाजपा सदस्यों की संख्‍या 30 लाख है। ऐसे में लक्ष्‍य को पूरा करने और मुस्लिमों को बीजेपी से जोड़ने के लिए अब भाजपाई मदरसों और मुस्लिम आबादी में जाकर नए सदस्य बनाएंगे। इसके लिए सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी ति‍थि के साथ तय कर दी गई है।

डिजिटल सदस्यता अभियान के जरिए मुसलामानों को जोड़ने की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गई है। इस अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी 20, 21 और 22 नवंबर को मुस्लिम बस्ती, मुस्लिम आबादी और मदरसों में जाकर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएंगे।

युवाओं को जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों में चलेगा अभियान

डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत बीजेपी ने पार्टी के वि‍भि‍न्‍न मोर्चों और प्रकोष्ठों के लिए तिथि और स्थान की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश सदस्यता प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा 25 से 30 नवंबर के बीच सभी प्रकार के शिक्षा संचालित करने वाले शिक्षण संस्थानों, मॉल, सिनेमा हॉल, होटल और रेस्टोरेंट्स में जाकर युवाओं को सदस्य बनाएंगे।

कचहरी और तहसील केंद्रों में चलाया जाएगा अभि‍यान

वकीलों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने के लिए बीजेपी ने विधि प्रकोष्ठ, मानवाधिकार और आरटीआई प्रकोष्ठ 19, 20 और 21 नवंबर को कचहरी और तहसील केंद्रों पर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *