Menu Close

पाकिस्तान में आईएसआईएस का खतरा, नवाज सरकार को कड़ी चेतावनी

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सुरक्षा एजैंसियों ने नवाज शरीफ सरकार को खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) के देश में बढ़ते खतरे के बारे में चेताया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान सरकार ने इस संबंध में सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है, जिसमें यह दावा किया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले से आई.एस. ने १० से १५ हजार लोगों की भर्ती की है और उसने लश्कर-ए-झांगवी (एल.ए.जे.) एवं अहल-ए-सुन्नत वाल जमात (ए.एस.डब्लू.जे.) संगठन को भी अपने साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आई.एस. ने उत्तरी वजीरिस्तान में सेना सैन्य कार्यवाई के जवाब में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैन्य प्रतिष्ठानों, सरकारी इमारतों और अल्पसंख्यक शिया समुदाय पर हमले की योजना बनाई है हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *