मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६
श्री.गुरुप्रसाद इनका सम्मान करते हुए श्री. प्रमोद मुतालिक
चिकमंगलुरू (कर्नाटक) – यहांके दत्तपीठ क्षेत्रमें श्रीराम सेनाद्वारा दत्तमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यकममें हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था भी सम्मिलित हुई । पिछले ९ वर्षोंसे निरंतर सम्पन्न होनेवाले इस कार्यक्रममें हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा यज्ञ एवं पूजाकी पूरी सिद्धता की जा रही है । इस अवसरपर श्रीराम सेनाके प्रमुख श्री.प्रमोद मुतालिकने गौरवोद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति हमारा दायां हाथ ही है । श्री. मुतालिकने इस समय हिन्दू जनजागृति समितिके कर्नाटक राज्य समन्वयक श्री.गुरुप्रसादका सम्मान किया ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








