Menu Close

VIDEO : ISIS ने भीड़ से कराई सैनिकोंकी हत्या, शवों को बार्इकसे घसीटा

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

रक्का – इराक और सीरिया के कई हिस्सों पर कब्जा करने वाले आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अपनी बर्बरता से जुड़ा एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें सीरियाई शहर रक्का में बंधक बनाए गए तीन सैनिकों की बेरहमी से हत्या करते दिखाया गया है। वीडियो में दिखता है कि भीड़ के बीच तीनों सीरियाई सैनिकों को बंधक बनाकर रखा गया है। एक आतंकी माइक पर तीनों सैनिकों द्वारा किए गए ‘जुल्मों’ के बारे में भीड़ को बता कर उकसा रहा है। इसके बाद भीड़ लात-घूंसों से तीन सैनिकों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालती है। इसके बाद आतंकी तीनों सैनिक के शवों को मोटरसाइकिल के पीछे बांध कर पूरे शहर में घुमाते हैं।

बर्बर सजाएं देने के लिए कुख्यात

यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इस्लामिक स्टेट ने अपने दुश्मनों को इतनी दर्दनाक मौत दी हो। इससे पहले, वे पश्चिमी देशों के पत्रकारों के सिर कलम करने, महिलाओं पर व्याभिचार का आरोप लगाकर उनकी हत्या करने और सैकड़ों लोगों को एक लाइन में खड़ा कर गोली से भूनने जैसे अपराधों को अंजाम दे चुके हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *