Menu Close

आजम का एक और विवादित बयान : योगी आदित्यनाथ को कहा ‘एक गलीज जानवर’

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

आजम का बयान:आदित्यनाथ को कहा ‘एक गलीज जानवर’

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के राडार पर कब और कौन आ जाए यह कहा नहीं जा सकता। वह किसको क्या बोल दें, इसका भी किसी को अंदाजा नहीं। कल सहारनपुर में आजम खां ने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ को एक गलीज जानवर कहा। इतना ही नहीं वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शाही इमाम अहमद बुखारी, भाजपा से जुड़े कई नेताओं व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ जमकर बरसे।

देवबंद के जामिया मिलिया कालेज में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में आजम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर उन्हें हिटलर की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि गुजरात का हत्यारा झाडू लेकर कभी महात्मा नहीं बन सकता। उन्होने कहा की मोदी ने मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद न देकर संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया। गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के बारे में आजम खां ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुझे कौव्वा कह रहे हैं, लेकिन वे और गलीच जानवर छोटे और बड़े भाई जैसे लगते हैं। उन्नाव के भाजपा सासद साक्षी महाराज पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर शिष्या के साथ दुराचार का मामला विचाराधीन हो उसे भाजपा ने संसद में पहुंचाकर महिलाओं का अपमान किया है।

आजम ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दस्तारबंदी में न्योता देकर शाही इमाम अहमद बुखारी ने गलत परम्परा डाली है। वैसे भी बुखारी शिया गुरू कल्बे जव्वाद की तरह पूर्ण रूप से राजनीतिज्ञ हैं। आजम ने कहा भाजपा सरकार दंगों की जाच किसी भी एजेंसी से कराने के लिए आजाद है। अगर यह साबित हो जाता है कि मुजफ्फरनगर दंगों के पीछे मेरा हाथ है, तो मैं सरकार से गुजारिश करूंगा कि मुझे कुतुबमीनार से लटकाकर फांसी दी जाए। बाबरी मस्जिद को लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। जिस व्यक्ति को कोर्ट ने सजा दी उसे गर्वनर बना दिया गया।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *