Menu Close

देश के दूतावासों पर मंडरा रहा है आतंकी खतरा

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

नर्इ देहली – देश के दूतावासों पर भी मंडरा रहा है आतंकी खतरा। खुफिया एजेंसियों ने ख़ासकर पश्चिमी देशों के दूतावासों की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। सूत्रों की मानें तो आईएसआईएस के टारगेट पर इन दिनों भारत में स्थित दूतावास हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आईएसआईएस इंटरनेट पर नौजवानों को बरगलाकर दूतावासों पर हमले के लिए उकसाने की फिराक में है। जिन दूतावासों पर आतंकी साया है, उनमें दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलुरू और चेन्नई की एंबेसीज़ भी शामिल हैं।

इस तरह की खुफिया सूचना मिलने के बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपियन यूनियन के राजनयिकों को भी सचेत किया गया है। पश्चिमी देशों में इस तरह के हमले पहले भी देखे जा चुके हैं।

हालांकि भारत में आईएसआईएस की मौजूदगी नहीं है, लेकिन फिर भी सुरक्षा एजेंसियां कोई चांस लेने के मूड में नहीं है। ख़ासकर ऐसे हालात में जब इंडियन मुजाहिदीन के आईएसआईएस और अल कायदा जैसे संगठनों से मिलने की खबरें पुख्ता तौर पर आ रही हैं।

स्त्रोत : पी7 न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *