Menu Close

अकबरूद्दीन औवैसी की पार्टी देशद्रोही – प्रणिती शिंदे

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार ‌शिंदे की बेटी प्रणिति शिंदे और एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच ठन गई है। उन्होंने एमआईएम को देशद्रोही करार दिया है। इस पर पार्टी अध्यक्ष और सांसद असाउदुद्दीन ओवैसी भड़क उठे हैं और उन्होंने प्रणिती को कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी दी है। प्रणिती शिंदे का कहना है कि एमआईएम संगठन के नेता देश विरोधी भाषण देते हैं। इसलिए आतंकवादियों और एमआईएम में कोई ज्यादा अंतर नहीं है

प्रणिती ने कहा था कि एमआईएम किस समाज की विरोधी है या किस धर्म के खिलाफ है, इस पर कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन वह देश के विरोध में बोलती है इसलिए ऐसी पार्टियों को देश में नहीं रहना चाहिए। प्रणिती ने यह बयान बुधवार को दिया था, बृहस्पतिवार को ओवैसी ने इस पर पलटवार किया है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *